best news portal development company in india

एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: जालौन के 4 पुलिसकर्मियों समेत 5 की मौत

SHARE:

अपहरण की एक मामले में दबीश देने गए थे हो गया हादसा….

लखनऊ। हरियाणा के नूंह जिले में मंगलवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद के चार पुलिसकर्मियों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर धुलावट टोल प्लाजा के पास हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों में दो दरोगा, दो सिपाही और एक ड्राइवर शामिल हैं। सभी पुलिसकर्मी अपहरण के एक मामले में दबिश देने हरियाणा गए थे और कार्रवाई के बाद वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कॉर्पियो वाहन के चालक ने एक्सप्रेस-वे पर ओवरटेक करने की कोशिश की, इसी दौरान वाहन अनियंत्रित हो गया और आगे चल रही गाड़ी से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सभी सवार उसमें फंस गए।सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद शवों को वाहन से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान दरोगा मोहित यादव, दरोगा सत्यभान, सिपाही अशोक और सिपाही प्रदीप के रूप में हुई है, जो जालौन के उरई कोतवाली में तैनात थे। वाहन चालक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

तावडू सदर थाना प्रभारी शीशराम ने बताया कि शवों को बाहर निकालने में बचाव दल को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

MANOJ GUPTA
Author: MANOJ GUPTA

Leave a Comment