best news portal development company in india

नीचे लटक रहे हाईटेंशन तार से टकराया ट्रक, चालक-खलासी ने कूदकर बचाई जान

SHARE:

मऊ/घोसी: घोसी कोतवाली क्षेत्र के घोसी-अहमदपुर आसना-सूरजपुर मार्ग पर गुरुवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। मानिकपुर आसना गांव के पास सड़क के ऊपर से गुजर रहा 33 हजार केवी का हाईटेंशन तार नीचे लटक रहा था, जिससे एक ट्रक टकरा गया। तार ट्रक में फंसते ही चालक और खलासी ने कूदकर अपनी जान बचाई।

बीच सड़क फंसा ट्रक, घंटों बाधित रहा यातायात

घटना के बाद ट्रक सड़क पर ही फंस गया, जिससे घोसी-सूरजपुर मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया। दोपहिया वाहन और टेंपो चालक किसी तरह निकलते रहे, जबकि बड़े वाहनों की आवाजाही ठप हो गई।

विभागीय लापरवाही पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार काफी दिनों से नीचे लटक रहे थे, लेकिन विद्युत विभाग ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। लोगों ने विभागीय लापरवाही को हादसे की बड़ी वजह बताया।

बड़ा हादसा टला, लाइन पहले से थी डेड

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना के समय तारों में करंट नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। अगर लाइन चालू रहती तो जानमाल का भारी नुकसान हो सकता था।

क्या बोले अधिशासी अभियंता

घोसी के अधिशासी अभियंता श्रीप्रकाश ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम भेजकर लटके हाईटेंशन तार को ठीक करा दिया गया। उन्होंने कहा कि घटना के समय विद्युत लाइन डेड थी।

स्थानीय लोगों में नाराजगी

घटना के बाद लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीणों ने मांग की कि क्षेत्र में लटक रहे तारों की जांच कर जल्द सुधार कराया जाए, ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो सके।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई