best news portal development company in india

Jaunpur News: कोर्ट जा रहे अधिवक्ता पर जानलेवा हमला, सिर पर रॉड से वार, वकीलों में आक्रोश!

SHARE:

जौनपुर। दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता अंबे प्रसाद पांडेय पर बुधवार सुबह कोर्ट जाते समय अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में वकील लाइन बाजार थाने पहुंच गए

जानकारी के अनुसार लाइन बाजार थाना क्षेत्र के भारती नगर गंगा पट्टी निवासी अधिवक्ता अंबे प्रसाद पांडेय सुबह करीब साढ़े आठ बजे बाइक से दीवानी न्यायालय जा रहे थे। इसी दौरान इंग्लिश क्लब के पास तीन अज्ञात युवकों ने उनकी बाइक रोक ली। आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और लोहे की रॉड से उनके सिर के पिछले हिस्से पर हमला कर दिया।

हमला इतना तेज था कि अधिवक्ता का सिर फट गया और वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पीली कोठी की तरफ फरार हो गए।

स्थानीय लोगों और साथी अधिवक्ताओं की मदद से घायल अधिवक्ता को लाइन बाजार थाने लाया गया, जहां उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

घटना की सूचना मिलते ही बार अध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव ने मामले की कड़ी निंदा करते हुए आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की। घटना के विरोध में बड़ी संख्या में अधिवक्ता थाने पहुंच गए और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई

Leave a Comment