best news portal development company in india

फूड प्वाइजनिंग रोकने को रेहड़ी-पटरी खाद्य दुकानों पर चलाया जाएगा जागरूकता अभियान

SHARE:

आजमगढ़। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जनपद स्तरीय खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने, फूड प्वाइजनिंग से बचाव और दवा दुकानों की निगरानी को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि गर्मी के मौसम में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने रेहड़ी, पटरी, ठेले और खुमचे पर खाद्य सामग्री बेचने वाले दुकानदारों के बीच अभियान चलाकर जागरूक करने को कहा। साथ ही खाद्य पदार्थों के सुरक्षित रख-रखाव और साफ-सफाई के प्रति भी जागरूक करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, अनाथालय, वृद्धाश्रम, सरकारी अस्पतालों और कैंटीनों में परोसे जाने वाले भोजन की नियमित जांच की जाए, ताकि फूड प्वाइजनिंग जैसी घटनाओं को रोका जा सके। संबंधित संस्थानों को खाद्य सुरक्षा के प्रति प्रशिक्षित और जागरूक कर जोर दिया गया।

बैठक में जिलाधिकारी ने दीपावली के दौरान मिलावटखोरों पर हुई कार्रवाई का उल्लेख करते हुए निर्देश दिया कि आगामी दीपावली से पहले ऐसे मामलों का न्यायालयों में जल्द निस्तारण कराया जाए, ताकि दोषियों को समय पर सजा मिल सके।

इसके अलावा औषधि निरीक्षक को निर्देश दिए गए कि सरकारी अस्पतालों के आसपास संचालित मेडिकल स्टोरों की जांच की जाए। साथ ही बाहर की दवाएं लिखने वाले डॉक्टरों से संबंधित जानकारी जुटाने और नकली दवाओं की बिक्री रोकने के लिए दवा दुकानों का नियमित निरीक्षण करने को कहा गया।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई