best news portal development company in india

आजमगढ़ में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल, पथराव का वीडियो वायरल होने से हड़कंप

SHARE:

आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गोसाई की बाजार चौकी अंतर्गत रसूलपुर जयद्रथ जज्जी गांव में जमीन विवाद को लेकर माहौल तनावपूर्ण हो गया। निर्माण कार्य के दौरान हुए विवाद और पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक गांव निवासी राजदेव ने पहले ही गंभीरपुर थाने में शिकायत देकर विवादित जमीन पर निर्माण कराने का आरोप लगाया था। बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर दीवानी न्यायालय में मुकदमा भी विचाराधीन है। आरोप है कि शिकायत और न्यायालय में मामला लंबित होने के बावजूद दूसरे पक्ष द्वारा निर्माण कार्य जारी रखा गया।

निर्माण के दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। वायरल वीडियो में निर्माण स्थल के पास पथराव जैसी स्थिति दिखाई दे रही है। हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। स्थानीय कहना है कि जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल है और प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई