अहरौला। क्षेत्र के मतलूबपुर गांव निवासी रेडीमेड कपड़ा व्यवसायी संजय मद्धेशिया की पुत्री प्रिया मद्धेशिया ने सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रिया रेडिएंट सेंट्रल चिल्ड्रेन एकेडमी की छात्रा हैं।
प्रिया की इस सफलता से परिवार, विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी माता किरन देवी गृहिणी हैं। दो बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी प्रिया बचपन से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और मेहनती रही हैं।
प्रिया ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और विद्यालय के शिक्षकों को दिया। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य सरकारी शिक्षक बनकर शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देना है, ताकि समाज को बेहतर दिशा दी जा सके।
विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और क्षेत्रीय लोगों ने प्रिया की उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।








