best news portal development company in india

वीरांगना ऊदा देवी एजुकेशनल ट्रस्ट पासी भवन का भूमि पूजन, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता पर जोर

SHARE:

आजमगढ़। बिलरियागंज विकासखंड क्षेत्र के ग्राम सभा गुलवा गौरी में शुक्रवार को वीरांगना ऊदा देवी एजुकेशनल ट्रस्ट पासी भवन के भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जैगहां बाजार-बिंदवल मार्ग स्थित हरिपुर प्राइमरी स्कूल के सामने आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम को समाज के शैक्षिक और सामाजिक उत्थान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लालगंज सांसद दरोगा प्रसाद सरोज एवं वीरांगना ऊदा देवी के प्रपौत्र कमल कुमार मौजूद रहे। भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। हवन-पूजन में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि कोमल पासवान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेश पासवान सहित अन्य अतिथियों ने सहभागिता की।

इस दौरान डॉ. भीमराव अंबेडकर, वीरांगना ऊदा देवी एवं महाराज बिजली पासी के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि वीरांगना ऊदा देवी और महाराज बिजली पासी का जीवन संघर्ष, साहस और सामाजिक स्वाभिमान की प्रेरणा देता है। आने वाली पीढ़ियों को उनके आदर्शों से जोड़ने के लिए शिक्षा सबसे बड़ा माध्यम है।

मुख्य अतिथि दरोगा प्रसाद सरोज ने कहा कि समाज की मजबूती शिक्षा और एकता से ही संभव है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा को प्राथमिकता देने और समाज के उत्थान में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेश पासवान ने कहा कि बच्चों को शिक्षित बनाकर ही समाज को नई दिशा दी जा सकती है। उन्होंने समाज से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट रहने और शिक्षा को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।

भूमि पूजन कराने वाले हीरालाल पासी ने कहा कि यह भवन समाज के स्वाभिमान और भविष्य की मजबूत नींव बनेगा। उन्होंने युवाओं से नशा और सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर शिक्षा एवं संस्कार अपनाने की अपील की।

कार्यक्रम में विधायक बचई सरोज, मंजू सरोज, ननकू राम सरोज, राजेश सरोज, संतोष पासवान, सर्वेश पासवान, हरिकेश राजभर समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग और समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई