best news portal development company in india

फूलपुर कोतवाली में बकरा ईद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न

SHARE:

प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर होगी कार्रवाई, साफ-सफाई व शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश

फूलपुर कोतवाली में बकरा ईद को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीईओ किरण पाल ने की, जबकि संचालन कोतवाल देवेंद्र सिंह की मौजूदगी में हुआ।

बैठक में किरण पाल ने कहा कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी किसी भी स्थिति में नहीं की जाएगी। यदि ऐसा पाया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने ग्रामीण प्रधानों व नगर पंचायत फूलपुर से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी कुर्बानी स्थलों पर साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जानवरों के अवशेषों को सुरक्षित दफनाने हेतु गड्ढों की व्यवस्था, टैंकर से पानी की आपूर्ति, ब्लीचिंग पाउडर तथा आवश्यक दवाओं का छिड़काव कराया जाए, ताकि कुर्बानी के बाद संक्रमण, दुर्गंध एवं गंदगी से बचाव हो सके और नगर में स्वच्छ वातावरण बना रहे।

उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं, जिससे बकरा ईद का पर्व शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं स्वच्छता के साथ संपन्न हो सके। बैठक में शांति व्यवस्था, साफ-सफाई और आपसी सौहार्द बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

इस अवसर पर फूलपुर नगर पंचायत सहित जगदीशपुर, अंबारी, मूंडियार, नियाउज, चमावां, गहनी और कोरियाई क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इनमें सूफियान अहमद, रफीक फूलपुरी, फराज शेख, आरिफ आजम, अंजुम इकबाल, मकसूद अंसारी, डॉ राशिद, मौलवी मसूद, शम्स तबरेज अहमद, अबू शहमा, आकाश बरनवाल, फारूक दादा, हिसामुद्दीन, सुफियान उदपुर, इफ्तिखार उर्फ नाटे, अब्दुल रहीम उर्फ जोखू, शहाबुद्दीन, सभासद इत्तेखार अहमद एवं ओंकार नाथ गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई