देशभर में पेपर लीक और NEET परीक्षा विवाद को लेकर सियासत तेज हो गई है।
लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi ने भाजपा सरकार पर युवाओं की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए बड़ा हमला बोला है।
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं पर भाजपा शासित राज्यों में लाठियां बरसाई जा रही हैं, लेकिन कांग्रेस डरने वाली नहीं है। उन्होंने साफ कहा कि जब तक शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan इस्तीफा नहीं देते और देश में पेपर लीक रोकने के लिए मजबूत व सुरक्षित व्यवस्था नहीं बनती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
राहुल गांधी ने कहा —
“यह लड़ाई हर उस छात्र के लिए है, जिसका भविष्य इस नाकाम सरकार ने छीन लिया है।”
उन्होंने आरोप लगाया कि NEET पेपर लीक ने लाखों छात्रों का भविष्य संकट में डाल दिया, लेकिन केंद्र सरकार ने अब तक न जिम्मेदारी ली और न ही किसी बड़े स्तर पर जवाबदेही तय की।
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री Narendra Modi पर निशाना साधते हुए कहा कि जब देश के युवा सड़कों पर न्याय मांग रहे थे, तब सरकार गंभीर मुद्दों से ध्यान हटाने और इटली में टॉफी खिलाने रील बनाने में लगे थे।
उन्होंने कहा कि जो सरकार छात्रों के सवालों का जवाब लाठी से देती है, वह जवाबदेही से नहीं बल्कि डर से चलती है… लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं
अब पेपर लीक का मुद्दा सिर्फ शिक्षा तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह राजनीतिक संघर्ष का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है। विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है, जबकि लाखों छात्र निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।








