best news portal development company in india

ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, मलयपुर में राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का भव्य आगाज़

SHARE:

ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, मलयपुर में राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का भव्य आगाज़

जमुई , बिहार से मो० आसिफ अनवर की रिपोर्ट – 

जमुई जिले के बरहट प्रखंड अंतर्गत मलयपुर स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल परिसर में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सीनियर बालक एवं बालिका खो-खो प्रतियोगिता का शानदार शुभारंभ हुआ। 

इस प्रतियोगिता में बिहार के 22 जिलों से आए लगभग 700 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों के मार्च पास्ट, उत्साह और खेल भावना ने सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी दयाशंकर प्रसाद, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा, खो-खो एसोसिएशन बिहार के सचिव नीरज कुमार उर्फ पप्पू, प्राचार्य ऋतुराज सिन्हा, जिला खो खो एसोसिएशन के सचिव अनुराग सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर जमुई नगर परिषद के उप चेयरमैन नीतीश कुमार, चैंबर ऑफ कॉमर्स सचिव नितेश कुमार, लायंस क्लब जमुई से श्रीकांत कुमार, अजय कुमार सिंह, राजीव कुमार उर्फ पप्पू जी, प्राचार्य श्री अनूप कुमार सिंह, प्रशासक श्री नीरज कुमार सिन्हा, श्री यशराज, श्री अश्वनी कुमार, श्री विकास कुमार, प्रशांत कुमार , समाजसेवी जेड अली भुट्टो, शाकीर अख्तर एवं श्री कुमार सुदर्शन सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

उद्घाटन मैच लखीसराय एवं समस्तीपुर के बीच खेला गया, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। 

डॉ. मनोज कुमार सिन्हा ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे आयोजन खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच प्रदान करते हैं।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई