best news portal development company in india

आजमगढ़ में एसजेपीयू और एएचटी यूनिट की समीक्षा बैठक, बाल संरक्षण और महिला सुरक्षा पर जोर

SHARE:

आजमगढ़ में एसजेपीयू और एएचटी यूनिट की समीक्षा बैठक, बाल संरक्षण और महिला सुरक्षा पर जोर

आजमगढ़। बाल अधिकारों की सुरक्षा, किशोर न्याय अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन और महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस लाइन्स स्थित सभागार में विशेष किशोर पुलिस इकाई (SJPU) एवं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (AHT) यूनिट की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) एवं नोडल अधिकारी एसजेपीयू/एएचटी ने की। कार्यक्रम में चिकित्सा विभाग, श्रम विभाग, किशोर न्याय बोर्ड, बाल कल्याण समिति, अभियोजन शाखा, चाइल्ड हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर, आरपीएफ, जीआरपी, पुलिस विभाग और विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

गोष्ठी के दौरान बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों और विवेचकों ने जांच प्रक्रिया में आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की। साथ ही बाल अधिकार संरक्षण, पीड़ित और अभियुक्त की आयु निर्धारण प्रक्रिया, महिला सुरक्षा तथा किशोर न्याय अधिनियम-2015 के विभिन्न प्रावधानों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

अधिकारियों ने बाल संरक्षण और महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में सभी विभागों के बीच बेहतर तालमेल बनाने पर बल दिया। बैठक में निर्देश दिए गए कि ऐसे मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि जरूरतमंद बच्चों और महिलाओं को समय पर सहायता एवं न्याय मिल सके।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई