best news portal development company in india

आजमगढ़ पुलिस में पदोन्नति, संजय कुमार सिंह बने निरीक्षक

SHARE:

आजमगढ़ पुलिस में पदोन्नति, संजय कुमार सिंह बने निरीक्षक

आजमगढ़। जनपद पुलिस के लिए रविवार का दिन गौरवपूर्ण रहा। पुलिस विभाग में कार्यरत उप-निरीक्षक संजय कुमार सिंह को पदोन्नत कर निरीक्षक बनाया गया। पदोन्नति के उपरांत पुलिस कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने उनके कंधों पर निरीक्षक पद के स्टार लगाकर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर एसएसपी ने कहा कि पदोन्नति किसी भी पुलिसकर्मी की मेहनत, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्यशैली का सम्मान होती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि संजय कुमार सिंह अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करते हुए विभाग की प्रतिष्ठा को और मजबूत करेंगे।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज श्रीवास्तव समेत कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने नवपदस्थ निरीक्षक को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पदोन्नति की इस उपलब्धि पर आजमगढ़ पुलिस परिवार में खुशी का माहौल है और सहकर्मियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई