best news portal development company in india

आजमगढ़ में गैंग कल्चर पर पुलिस का एक्शन, सोशल मीडिया पर दबंगई दिखाने वालों पर कार्रवाई

SHARE:

आजमगढ़ में गैंग कल्चर पर पुलिस का एक्शन, सोशल मीडिया पर दबंगई दिखाने वालों पर कार्रवाई

आजमगढ़। जिले में युवाओं के बीच बढ़ती गैंग संस्कृति और सोशल मीडिया पर दबंगई के प्रदर्शन पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना निजामाबाद पुलिस ने ऐसे युवकों के खिलाफ कार्रवाई की, जो सोशल मीडिया पर समूह बनाकर प्रभाव दिखाने और भय का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे थे।

पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान एक इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से कुछ युवकों द्वारा समूह में घूमने और वीडियो साझा करने की जानकारी मिली। जांच में सामने आया कि ये युवक निजामाबाद क्षेत्र के सालेपुर गांव के रहने वाले हैं।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन युवकों की पहचान की। इनमें दो युवकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में चालान की कार्रवाई की गई, जबकि उनके उपयोग में लाई जा रही दो मोटरसाइकिलों को भी सीज कर दिया गया।

इसके अलावा, किशोर आयु वर्ग के युवाओं को उनके अभिभावकों और संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में बुलाकर काउंसलिंग कराई गई। उन्हें कानून व्यवस्था,यातायात नियमों और सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग के बारे में जागरूक किया गया। अभिभावकों को भी बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने की सलाह दी गई।

आजमगढ़ पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया के जरिए भय, अराजकता या गैंग संस्कृति को बढ़ावा देने वाले लोगों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई