best news portal development company in india

अयोध्या बनेगी पापियों का कुरुक्षेत्र___अखिलेश यादव

SHARE:

अयोध्या बनेगी पापियों का कुरुक्षेत्र___अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। गुरुवार को सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट में उन्होंने कहा कि अयोध्या भाजपा के लिए “कुरुक्षेत्र” साबित होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि चढ़ावा, चंदा और दान से जुड़े विवादों के बाद श्रद्धालुओं की संख्या पर नकारात्मक असर पड़ा है।

अखिलेश यादव ने कहा कि जिन लोगों की वजह से सनातन तीर्थ की पवित्रता प्रभावित हुई है, वे अब सामने नहीं आ रहे हैं। उन्होंने मामले की जांच की प्रगति पर रोजाना ब्रीफिंग देने की मांग करते हुए कहा कि जनता का एसआईटी जांच पर भी भरोसा नहीं रह गया है।

सपा प्रमुख ने मथुरा में कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले की भी उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की। वहीं मुख्यमंत्री के आवारा पशुओं को लेकर दिए गए बयान पर भी निशाना साधते हुए कहा कि चुनावी वादों और वर्तमान बयानों में विरोधाभास दिखाई देता है।

इसी दौरान पार्टी मुख्यालय में बीएससी नर्सिंग के छात्रों ने अखिलेश यादव से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं। छात्रों ने परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और मामले की सीबी जांच की मांग की।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई