best news portal development company in india

लखनऊ-कानपुर के बीच दौड़ेगी रैपिड रेल, SCR के लिए बनेगा आउटर रिंग रोड: योगी

SHARE:

लखनऊ-कानपुर के बीच दौड़ेगी रैपिड रेल, SCR के लिए बनेगा आउटर रिंग रोड: योगी

उन्नाव। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को स्टेट कैपिटल रीजन (SCR) के विकास का खाका प्रस्तुत करते हुए कहा कि लखनऊ से उन्नाव होते हुए कानपुर तक रैपिड रेल चलाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसके साथ ही क्षेत्र के समग्र विकास के लिए आउटर रिंग रोड का निर्माण भी किया जाएगा।

उन्नाव में 570 करोड़ रुपये से अधिक की 101 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्नाव अब SCR का महत्वपूर्ण हिस्सा है। लखनऊ, उन्नाव, कानपुर, हरदोई, सीतापुर, बाराबंकी और रायबरेली को बेहतर सड़क नेटवर्क से जोड़कर विकास को नई गति दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की पहली रैपिड रेल दिल्ली से मेरठ तक संचालित हो रही है और इसी तर्ज पर लखनऊ-कानपुर रैपिड रेल परियोजना पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जून के अंत या जुलाई के पहले सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे का लोकार्पण कर सकते हैं।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने पिछले वर्षों में जो विकास कार्य किए हैं, वे कांग्रेस और सपा सरकारें नहीं कर सकीं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल केवल परिवारवाद की राजनीति करते रहे हैं।

इससे पहले कानपुर के एचबीटीयू परिसर में अधिकारियोंलोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने  को सड़कों को नुकसान पहुंचाने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं से क्षतिपूर्ति वसूलने के निर्देश दिए।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई