best news portal development company in india

आजमगढ़: देवगांव में छिनैती की सूचना निकली फर्जी, पुरानी रंजिश में हुई थी मारपीट!

SHARE:

आजमगढ़: देवगांव में छिनैती की सूचना निकली फर्जी, पुरानी रंजिश में हुई थी मारपीट

आजमगढ़। जिले के देवगांव थाना क्षेत्र में छिनैती की सूचना जांच के दौरान फर्जी पाई गई। पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि घटना छिनैती की नहीं, बल्कि पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट का मामला था।

क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि छिनैती की सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान छिनैती की बात की पुष्टि नहीं हुई।

पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद और रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के चलते दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी, जिसे छिनैती की घटना बताकर सूचना दी गई।

सीओ लालगंज ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी घटना की सूचना सही तथ्यों के साथ दें, ताकि समय पर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई