best news portal development company in india

महाराष्ट्र TET पेपर लीक: परीक्षा से एक दिन पहले प्रश्नपत्र लीक, 6 लाख अभ्यर्थियों की परीक्षा स्थगित

SHARE:

महाराष्ट्र TET पेपर लीक: परीक्षा से एक दिन पहले प्रश्नपत्र लीक, 6 लाख अभ्यर्थियों की परीक्षा स्थगित

पुणे: देश में प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। महाराष्ट्र में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का प्रश्नपत्र परीक्षा से एक दिन पहले कथित रूप से लीक होने के बाद 28 जून को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित कर दी गई है। इस परीक्षा में करीब छह लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद थी।

पुलिस के अनुसार, भिवंडी में मिली गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से बरामद प्रश्नपत्रों की जांच शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने की, जिसमें उन्हें परीक्षा के वास्तविक प्रश्नपत्र होने की पुष्टि हुई।

गिरफ्तार आरोपियों में बिहार और हरियाणा के रहने वाले लोग शामिल बताए जा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है और जांच के लिए कई टीमों को अलग-अलग राज्यों में भेजा गया है, ताकि पेपर लीक के पूरे नेटवर्क और इसके मास्टरमाइंड तक पहुंचा जा सके।

आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), महाराष्ट्र प्रतियोगी परीक्षा अधिनियम तथा अन्य संबंधित कानूनों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद ने कहा है कि परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखना उसकी प्राथमिकता है। इसी कारण मामले की गंभीरता को देखते हुए परीक्षा फिलहाल स्थगित कर दी गई है। नई परीक्षा तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई