best news portal development company in india

बलिया: पशु तस्करी मामले में छह पुलिसकर्मी निलंबित, विभागीय जांच शुरू

SHARE:

बलिया: पशु तस्करी मामले में छह पुलिसकर्मी निलंबित, विभागीय जांच शुरू

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में पशु तस्करी के मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पशु तस्करी के आरोपों में छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

निलंबित पुलिसकर्मियों में कोतवाली थाने के तीन और दुबहड़ थाने के तीन कांस्टेबल शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, कुछ दिन पहले फेफना थाना पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर पशु तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया था। कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 26 गोवंशीय पशु तथा तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे वाहन बरामद किए गए थे।

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने कुछ पुलिसकर्मियों के नाम भी बताए, जिन पर पशु तस्करी में सहयोग करने का आरोप लगा। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच निष्पक्ष तरीके से की जाएगी और यदि किसी की संलिप्तता साबित होती है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई