best news portal development company in india

आजमगढ़: एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

SHARE:

आजमगढ़: एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

आजमगढ़। पुलिस कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश कुमार पाण्डेय भी मौजूद रहे।

जनसुनवाई में पहुंचे फरियादियों ने भूमि विवाद, पारिवारिक मामलों, पुलिस कार्रवाई तथा अन्य समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। एसएसपी ने प्रत्येक मामले की जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों के समाधान में पूरी पारदर्शिता बरती जाए तथा पीड़ितों को प्रभावी न्याय दिलाने के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जाए। साथ ही स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।

एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि जनपद पुलिस आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और पुलिस-जन विश्वास को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी उद्देश्य से प्रत्येक बुधवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित कर लोगों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जा रहा है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई