best news portal development company in india

बिलरियागंज में दो पड़ोसी पक्षों में हिंसक झड़प, कई घायल; दो की हालत गंभीर

SHARE:

बिलरियागंज में दो पड़ोसी पक्षों में हिंसक झड़प, कई घायल; दो की हालत गंभीर

आजमगढ़। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के कासिमगंज कस्बे में रविवार रात दो पड़ोसी पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट और पथराव की इस घटना में कई लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

पुलिस के अनुसार, सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिलरियागंज पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि प्रथम पक्ष के इंतखाब आलम, शादाब आलम, जावेद, मोहम्मद कैफ और नूर आलम रविवार रात दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष के 8 से 10 लोग वहां पहुंचे और लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में कई लोग घायल हो गए।

दूसरे पक्ष के जियाउर रहमान समेत एक-दो अन्य लोगों के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है। दोनों पक्ष एक-दूसरे के पड़ोसी बताए जा रहे हैं।

जिला अस्पताल में उपचार के दौरान नूर आलम और शादाब आलम की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है।

घायल मोहम्मद कैफ ने आरोप लगाया है कि दूसरे पक्ष ने पहले से योजना बनाकर उन पर हमला किया। हालांकि, विवाद की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई