best news portal development company in india

आजमगढ़ पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई, एएसपी यातायात ने सुनीं लोगों की शिकायतें

SHARE:

आजमगढ़ पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई, एएसपी यातायात ने सुनीं लोगों की शिकायतें

आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में सोमवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) पंकज श्रीवास्तव ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके प्रार्थना पत्रों पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक मामलों, मारपीट सहित विभिन्न प्रकार की शिकायतें पुलिस अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत की गईं। एएसपी यातायात ने सभी मामलों का गंभीरता से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का समाधान निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए, ताकि शिकायतकर्ताओं को नियमानुसार न्याय मिल सके और उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान हो।

पुलिस विभाग का कहना है कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और निष्पक्ष निस्तारण कर पुलिस के प्रति जनता के विश्वास को और मजबूत बनाना है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई