आजमगढ़: डीएम का सख्त एक्शन, आपराधिक मामलों में संलिप्त 8 लोगों के 9 शस्त्र लाइसेंस निरस्त
आजमगढ़। जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए आपराधिक मामलों में संलिप्त पाए गए 8 व्यक्तियों के कुल 9 शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं।
जिलाधिकारी के अनुसार, संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध विभिन्न आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई रिपोर्ट और संस्तुति के आधार पर अभिलेखों का परीक्षण किया गया। इसके बाद शस्त्र अधिनियम के प्रावधानों के तहत लाइसेंस निरस्त करने का निर्णय लिया गया।
जिन लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए गए हैं, उनमें अतरौलिया के बृजेश उपाध्याय, पवई के जयप्रकाश सिंह, फूलपुर के अशहद उर्फ चुन्नू शेख, गंभीरपुर के मो. आरिफ (दो लाइसेंस), कोतवाली के मंजीत उर्फ रंजीत सिंह, महाराजगंज के मो. फैसल तथा निजामाबाद के जिलेदार यादव शामिल हैं।
प्रशासन का कहना है कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे व्यक्तियों को शस्त्र रखने की अनुमति नहीं दी जा सकती जिनकी गतिविधियां कानून-व्यवस्था के लिए खतरा बन सकती हैं। आगे भी नियमों के अनुरूप इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।








