best news portal development company in india

आजमगढ़: फावड़े से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

SHARE:

आजमगढ़: फावड़े से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 5 जुलाई की रात गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सद्दोपट्टी गांव निवासी फूलचंद पर गांव के ही सुनील बनवासी ने पुरानी रंजिश के चलते फावड़े से सिर पर हमला कर दिया। बीच-बचाव और विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज, मारपीट तथा जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना के संबंध में घायल के पिता हरिलाल की तहरीर पर गंभीरपुर थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 7 जुलाई को उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह और उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर चिवटही मोड़ स्थित हनुमान मंदिर के पास से आरोपी सुनील बनवासी (22 वर्ष), निवासी सद्दोपट्टी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद किया गया।

पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई