best news portal development company in india

एसएसपी ने जनसुनवाई में सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

SHARE:

एसएसपी ने जनसुनवाई में सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

आजमगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस अवसर पर लोगों ने कानून-व्यवस्था और अन्य मामलों से जुड़ी समस्याएं एसएसपी के समक्ष रखीं।

जनसुनवाई में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी सगड़ी देशराज सिंह भी उपस्थित रहे।

शिकायतों की सुनवाई के बाद एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखते हुए पीड़ितों को नियमानुसार राहत दिलाई जाए।

एसएसपी ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और पुलिस के प्रति जनविश्वास को मजबूत बनाए रखना है। उन्होंने अधिकारियों से प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से परीक्षण कर निर्धारित समय सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई