best news portal development company in india

एसएसपी ने जनसुनवाई में सुनी शिकायतें, लापरवाही न बरतने के दिए निर्देश

SHARE:

एसएसपी ने जनसुनवाई में सुनी शिकायतें, लापरवाही न बरतने के दिए निर्देश

आजमगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर विजय कुमार सिंह गौर भी मौजूद रहे।

जनसुनवाई में फरियादियों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें एसएसपी के समक्ष रखीं। शिकायतों की सुनवाई के बाद एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को मामलों की निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। साथ ही पारदर्शिता बनाए रखते हुए पीड़ित पक्ष को नियमानुसार न्याय दिलाने पर विशेष जोर दिया।

एसएसपी ने कहा कि जनपद पुलिस आमजन की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए प्रतिबद्ध है तथा जनविश्वास बनाए रखने के उद्देश्य से शिकायतों का गंभीरता से निस्तारण किया जाएगा।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई