रिपोर्ट:- अल्ताफ राजा
सुपौल में 204GM स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 40 लाख, हेलमेट में छिपाकर ले जा रहे थे।

सुपौल के किशनपुर थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन के नेतृत्व में पुलिस ने मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 204 ग्राम स्मैक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है।बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर बाबू साहब पेट्रोल पंप से करीब 200 मीटर उत्तर दिशा में की। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर बाबू साहब पेट्रोल पंप से करीब 200 मीटर उत्तर दिशा में की।दोनों संदिग्धों की घेराबंदी के बाद तलाशी।जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक स्मैक की खेप लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों संदिग्धों की घेराबंदी की और तलाशी शुरू की।तलाशी के दौरान एक आरोपी अंकित कुमार उर्फ रामविलास के हेलमेट के अंदर विशेष तरीके से छिपाकर रखा गया 204 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। बरामदगी के बाद पुलिस ने दोनों युवकों को मौके से गिरफ्तार कर किशनपुर थाना लाया।पूछताछ में गिरफ्तार युवकों की पहचान अंकित कुमार उर्फ रामविलास (23) और किशोर कुमार (24) के रूप में हुई। दोनों सिंगयावन गांव, वार्ड संख्या-2 के निवासी हैं। पुलिस ने बरामद स्मैक को जब्त कर लिया है।थानाध्यक्ष बोले-एनडीपीएस एक्ट के तहत FIR दर्ज। किशनपुर थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार ने शुक्रवार की दोपहर 12 बजे बताया कि दोनों आरोपितों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि स्मैक की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किसे पहुंचाया जाना था। पुलिस पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है तथा इससे जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।पुलिस का मानना है कि पूछताछ और तकनीकी जांच के आधार पर मादक पदार्थ तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आने वाले दिनों में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।








