सुपौल: रिपोर्ट:-अल्ताफ राजा
सदर थाना पुलिस ने बुधवार की देर शाम दो अलग-अलग मामले में हथियार एंव चोरी हुई बाइक सहित 5 अपराधी को गिरफ्तार किया है इसको लेकर शुक्रवार को सदर एसडीपीओ राजीव रंजन ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि पहली घटना में सदर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कर्णपुर चौक पर कुछ अपराधी तत्व के लोग हथियार लेकर घूम रहे हैं। पुलिस टीम द्वारा मामले की सत्यापन को लेकर कर्णपुर चौक पर जब पहुंचा तो बाइक सवार दो युवक पुलिस की वाहन देखकर भागने लगा ।
पुलिस ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया। जिसकी पहचान कर्णपुर वार्ड 04 निवासी सुनील कुमार एवं कर्णपुर वार्ड 10 निवासी आस्तिक कुमार के रूप में हुई तलाशी के दौरान आस्तिक के पास एक देशी पिस्तौल एक मैगजीन दो जिंदा गोली वदो मोबाइल बरामद हुई । बताया कि सुनील का अपराधी के इतिहास रहा है उन्होंने हौज खास थाना नई दिल्ली कांड संख्या 499/ 2023 के अपराधी है । जिसमे वह छिनतई की घटना को अंजाम दिया था। तब से वह वहां से फरार था। जबकि दूसरी घटना में पुलिस ने जनवरी 2026 को सदर थाना क्षेत्र के बलहा वार्ड 5 निवासी अनिल पासी की ननूपट्टी पुल के पास से चोरी हुई पल्सर बाइक एंव मोबाइल को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन चोर को गिरफ्तार किया गया जिसकी पहचान सदर थाना क्षेत्र के नुनुपट्टी वार्ड 01 निवासी मोहम्मद इकरामुल,सुखपुर वार्ड 02 निवासी सुमित कुमार एवं कटैया वार्ड 10 निवासी पपलेश उर्फ कुणाल कुमार को बाईक चोरी मामले में गिरफ्तार किया है पुलिस ने इकरामुल के घर से चोरी हुई बाइक एवं मोबाइल भी बरामद कर लिया है सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत भेजा जा रहा है।








