best news portal development company in india

सुपौल की संजू को NEET में AIR 2685: किसान की बेटी ने बिना कोचिंग पाई सफलता, PWBD कैटेगरी में चयन।

SHARE:

सुपौल: रिपोर्ट:- अल्ताफ राजा

सुपौल की संजू को NEET में AIR 2685: किसान की बेटी ने बिना कोचिंग पाई सफलता, PWBD कैटेगरी में चयन।

सुपौल के निर्मली प्रखंड के दिघिया गांव की रहने वाली संजू कुमारी ने कठिन परिस्थितियों में अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर NEET-UG 2026 में PWBD (Persons with Benchmark Disabilities) श्रेणी में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 2685 हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता से पूरे गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।नियमित पढ़ाई-सही रणनीति से पाई सफलता।संजू के पिता पृथ्वी यादव किसान हैं। सीमित आर्थिक संसाधनों के बावजूद उन्होंने बेटी की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। संजू ने बताया कि उन्होंने NEET की तैयारी पूरी तरह सेल्फ स्टडी से की और किसी भी प्रकार की ट्यूशन या महंगे कोचिंग संस्थान का सहारा नहीं लिया। उनका मानना है कि नियमित पढ़ाई, सही रणनीति और दृढ़ संकल्प से सफलता हासिल की जा सकती है।उन्होंने अपनी मैट्रिक की पढ़ाई गांव स्थित मिथिला कोचिंग सेंटर, दिघिया से पूरी की। इसके बाद इंटरमीडिएट की शिक्षा निर्मली से प्राप्त की। वर्तमान में वह पटना में जीएनएम (GNM) की पढ़ाई भी कर रही हैं। पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने समय का बेहतर प्रबंधन करते हुए NEET की तैयारी जारी रखी और उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।माता-पिता, शिक्षकों को सफलता का श्रेय।संजू ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और परिवार के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि कठिनाइयां हर किसी के जीवन में आती हैं, लेकिन यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो सफलता जरूर मिलती है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों से भी आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने की अपील की।संजू की उपलब्धि पर गांव के लोगों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है। लोगों का कहना है कि किसान परिवार की बेटी ने यह साबित कर दिया कि संसाधनों की कमी कभी भी सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकती। उनकी यह उपलब्धि न केवल सुपौल बल्कि पूरे मिथिलांचल के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई