best news portal development company in india

बच्चों के विवाद में गर्भवती महिला से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

बच्चों के विवाद में गर्भवती महिला से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़। मेंहनगर थाना पुलिस ने बच्चों के विवाद में गर्भवती महिला से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई 2026 को खुटवा चक खुटवा गांव निवासी नेहा पत्नी दिक्षित की तहरीर पर थाना मेंहनगर में मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर गांव के ही आकाश पुत्र अमरजीत ने गर्भवती महिला के साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

मामले में थाना मेंहनगर पर मु.अ.सं. 260/2026 के तहत धारा 115(2), 352, 351(3) एवं 105 बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।

इसी क्रम में गुरुवार, 23 जुलाई 2026 को उपनिरीक्षक पवन कुमार शुक्ला एवं उनकी टीम ने आरोपी आकाश (25 वर्ष) पुत्र अमरजीत, निवासी ग्राम खुटवा चक खुटवा, थाना मेंहनगर को अक्षैबर पुलिया के पास से सुबह करीब 9:35 बजे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक पवन कुमार शुक्ला और कांस्टेबल अजय राय शामिल रहे।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई