best news portal development company in india

तांत्रिक बनकर दो सगी बहनों से दुष्कर्म, तीसरी से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

तांत्रिक बनकर दो सगी बहनों से दुष्कर्म, तीसरी से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़। फूलपुर थाना क्षेत्र में झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र के नाम पर तीन बहनों का शोषण करने के आरोप में पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपी ने खुद को तांत्रिक बताकर दो सगी बहनों के साथ वर्षों तक दुष्कर्म किया, जबकि तीसरी बहन से दुष्कर्म का प्रयास किया।

पुलिस के अनुसार, 22 जुलाई 2026 को पीड़िता ने थाना फूलपुर में तहरीर देकर बताया कि गहनी खुर्द निवासी महफूज पुत्र अबूबकर पिछले चार-पांच वर्षों से उनके घर आता-जाता था। घटना वाले दिन उसने माता-पिता को मंत्र-जाप के बहाने बाहर बैठा दिया और घर के अंदर झाड़-फूंक के दौरान पीड़िता के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़ लिया।

घटना के बाद पीड़िता की दो सगी बहनों ने भी गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि आरोपी ने तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक का भय दिखाकर उन्हें लंबे समय तक अपने प्रभाव में रखा और उनके साथ दुष्कर्म करता रहा। विरोध करने या किसी को बताने पर तांत्रिक विद्या से जान से मारने की धमकी देता था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना फूलपुर में आरोपी महफूज के खिलाफ मु.अ.सं. 232/2026 के तहत धारा 65(1), 351(3), 352, 333 बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4(2) में मुकदमा दर्ज किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत फूलपुर पुलिस ने आरोपी महफूज (40 वर्ष) निवासी गहनी खुर्द को 22 जुलाई की रात करीब 11:26 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार वर्मा एवं कांस्टेबल गौरव यादव शामिल रहे।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई