best news portal development company in india

घर में चोरी करते पकड़ा गया शातिर चोर गिरफ्तार, दो मोबाइल फोन बरामद

SHARE:

घर में चोरी करते पकड़ा गया शातिर चोर गिरफ्तार, दो मोबाइल फोन बरामद

आजमगढ़, 24 जुलाई। फूलपुर थाना पुलिस ने घर में चोरी करते रंगे हाथ पकड़े गए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, थाना फूलपुर क्षेत्र के निवासी दिनेश पाण्डेय ने तहरीर देकर बताया कि रवि यादव उनके घर के पिछले दरवाजे से चोरी की नीयत से अंदर घुस गया। आरोपी ने चार्जिंग में लगा एक मोबाइल फोन तथा उनकी माता के पास रखा दूसरा मोबाइल फोन चोरी कर लिया।

इसी दौरान आरोपी ने उनकी पुत्री के पास रखा तीसरा मोबाइल फोन भी चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन उसकी नींद खुलने पर उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य जाग गए और आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी किए गए दोनों मोबाइल फोन बरामद हो गए। सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाना फूलपुर लाई।

पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना फूलपुर में मुकदमा संख्या 233/2026 के तहत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान रवि यादव (26 वर्ष) पुत्र शिवमूरत यादव, निवासी ग्राम फूलपुर देहात ऊदपुर, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ के रूप में की है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कार्बन कंपनी का एक काले रंग का मोबाइल फोन (K9) तथा टेक्नो कंपनी का एक आसमानी रंग का मोबाइल फोन (KE5) बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ फूलपुर थाने में चोरी के दो अन्य मुकदमे पहले से दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल मोहम्मद दिनेश कुमार वर्मा शामिल रहे। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की गई।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई