best news portal development company in india

आजमगढ़: गोकशी व पशु तस्करी पर पुलिस का विशेष अभियान, 45 चिन्हित अपराधियों के ठिकानों पर दबिश

SHARE:

आजमगढ़: गोकशी व पशु तस्करी पर पुलिस का विशेष अभियान, 45 चिन्हित अपराधियों के ठिकानों पर दबिश

आजमगढ़। जिले में पशु चोरी, पशु तस्करी और गोकशी जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से नगर सर्किल पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान चिन्हित अपराधियों के ठिकानों पर एक साथ दबिश देकर उनकी गतिविधियों का सत्यापन किया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। अभियान के लिए 11 पुलिस टीमों का गठन किया गया, जिन्हें अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात कर 45 चिन्हित आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई।

पुलिस का कहना है कि अभियान का उद्देश्य यह पता लगाना है कि चिन्हित आरोपी वर्तमान में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हैं या उन्होंने अपराध का रास्ता छोड़ दिया है। साथ ही फरार और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी, अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करना भी अभियान का हिस्सा है।

पुलिस ने बताया कि अभियान के दौरान प्राप्त तथ्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा संवेदनशील और संदिग्ध स्थानों पर निगरानी बढ़ाने के साथ-साथ मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई