लोकेशन पश्चिम चंपारण: रिपोर्ट मोहम्मद इम्तियाज
स्लग वित्त रहित शिक्षकों के सरकारीकरण की मांग पर कांग्रेस सेवा दल का धरना, 24 अगस्त तक अल्टीमेटम
खबर पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से जहां वित्त रहित शिक्षकों के सरकारीकरण की मांग पर कांग्रेस सेवा दल का धरना, 24 अगस्त तक अल्टीमेटम

बेतिया: वित्त रहित शिक्षा नीति समाप्त करने, वित्त रहित कॉलेजों के समायोजन, सरकारीकरण, वेतनमान और लंबित अनुदान की मांग को लेकर बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय यादव अपने समर्थकों के साथ शुक्रवार को पश्चिम चंपारण समाहरणालय के समीप एक दिवसीय धरने पर बैठे। यह राज्यव्यापी आंदोलन 30 जून 2026 को अरवल से शुरू हुआ था और 31वें दिन बेतिया पहुंचा। आंदोलन का समापन 24 अगस्त को पटना स्थित सात मूर्ति विधानसभा परिसर में प्रस्तावित है।

धरने को संबोधित करते हुए डॉ. संजय यादव और पूर्व कांग्रेस विधायक मदन मोहन तिवारी ने कहा कि वित्त रहित शिक्षकों को पिछले 40 वर्षों से नियमित वेतन नहीं मिला है, जबकि 8 से 10 वर्षों से अनुदान भी बंद है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वित्त रहित शिक्षकों के सरकारीकरण का वादा किया था, लेकिन अब तक उसे पूरा नहीं किया गया।
नेताओं ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 24 अगस्त तक सरकारीकरण, वेतनमान और अनुदान की मांग पूरी नहीं हुई तो राज्यभर के लगभग 50 हजार वित्त रहित शिक्षक पटना में कफन यात्रा निकालकर जोरदार आंदोलन करेंगे। धरने में बड़ी संख्या में शिक्षक और कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।








