best news portal development company in india

कोसी बराज से लगातार पानी छोड़ने के बाद सुपौल के तेलवा पंचायत में भीषण कटाव, 25 परिवार बेघर

SHARE:

सुपौल रिपोर्ट:- अल्ताफ राजा

कोसी बराज से लगातार पानी छोड़ने के बाद सुपौल के तेलवा पंचायत में भीषण कटाव, 25 परिवार बेघर

सुपौल जिले में कोसी बराज से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण कई इलाकों में कटाव का खतरा बढ़ गया है। जिले के तेलवा पंचायत के वार्ड नंबर-5, नया नगर सीतोहार में भीषण कटाव से 25 परिवारों का आशियाना उजड़ गया है। प्रभावित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने और भोजन की समस्या से जूझ रहे है।कटाव की चपेट में आए नया नगर सीतोहार के करीब 25 परिवारों के घर पूरी तरह प्रभावित हो चुके हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के बाद भी अब तक प्रशासन की ओर से राहत, पुनर्वास या अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन की ओर से केवल औपचारिक कार्रवाई की गई।हालांकि, शिकायत के बाद अंचल कार्यालय से अमीन मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। वहीं स्थानीय मुखिया भी लगातार कटाव प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर ग्रामीणों की स्थिति का जायजा ले रहे हैं। प्रभावित परिवारों ने जिला प्रशासन से तत्काल राहत सामग्री, सुरक्षित स्थान पर पुनर्वास और कटाव रोकने के लिए स्थायी उपाय करने की मांग की है।सुपौल जिले के तेलवा पंचायत के वार्ड नंबर-5, नया नगर सीतोहार में कोसी नदी के कटाव ने करीब 25 परिवारों को बेघर कर दिया है। प्रभावित ग्रामीण प्रशासन से तत्काल राहत और पुनर्वास की मांग कर रहे हैं। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इन परिवारों को कब तक राहत पहुंचाता है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई