best news portal development company in india

आजमगढ़: पुरानी रंजिश और जमीनी विवाद में घर में घुसकर मारपीट, मेहनगर पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

SHARE:

आजमगढ़: पुरानी रंजिश और जमीनी विवाद में घर में घुसकर मारपीट, मेहनगर पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

आजमगढ़। जनपद के मेहनगर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश और जमीनी विवाद को लेकर घर में घुसकर लाठी-डंडे, रॉड और गड़ासी से हमला करने के मामले में पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो डंडे भी बरामद किए गए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 31 जुलाई को थानाध्यक्ष अभिराज सरोज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर धरनीपुर ईंट भट्ठा के पास से दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, 8 जुलाई 2026 को पुरानी रंजिश और जमीनी विवाद को लेकर कई लोगों ने वादी और उसके परिजनों के घर में घुसकर लाठी-डंडों, रॉड और गड़ासी से हमला कर दिया था। इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके संबंध में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सुरेन्द्र यादव (30 वर्ष), पुत्र रामधनी तथा कन्हैया (57 वर्ष), पुत्र लालता, दोनों निवासी ग्राम ठोठिया, थाना मेहनगर, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है।

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो डंडे भी बरामद किए गए। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई