best news portal development company in india

सुपौल के थूमहा बाजार में सूखा नशा के खिलाफ ग्रामीणों की बड़ी पहल, सूखा नशा रोकने के लिए बड़ी बैठक कर चलाया अभियान, पुलिस पर भी लगाए कई आरोप. 

SHARE:

सुपौल रिपोर्ट:-अल्ताफ राजा

सुपौल के थूमहा बाजार में सूखा नशा के खिलाफ ग्रामीणों की बड़ी पहल, सूखा नशा रोकने के लिए बड़ी बैठक कर चलाया अभियान, पुलिस पर भी लगाए कई आरोप. 

पिपरा थाना क्षेत्र के इलाके में युवाओं में बढ़ते सूखा नशा के उपयोग के विरोध में अब सामाजिक स्तर से लोगों ने पहल करना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में आज पिपरा थाना क्षेत्र के थूमहा बाजार स्थित महादेव मंदिर परिसर में एक बड़ी बैठक का आयोजन किया गया, जिसमे थूमहा पंचायत सहित आसपास के इलाके के जनप्रतिनिधि, गणमान्य और सैकड़ों लोग शामिल हुए. बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि इलाके में चोरी छिपे अवैध रूप से सूखा नशा और ड्रग का अवैध कारोबार बढ़ गया है, जिसके उपयोग से युवा पीढ़ी की जिंदगी बर्बाद हो रही है.

यह एक सभ्य समाज के लिए गंभीर समस्या बन गया है। नशे की चपेट में आने वाले बच्चों के गार्जियन जो अपने बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा के साथ साथ उसके उज्ज्वल भविष्य का सपना देख रहे हैं, उन्हें इलाके में बढ़ रहे सूखा नशा के उपयोग से चिंता सताने लगी है. युवाओं द्वारा गाहे बगाहे सूखा नशा के उपयोग से पूरा समाज परेशान और चिंतित है. इसी बात को लेकर की गई इस बैठक में नशा के प्रचलन से मुक्ति दिलाने पर गहन विचार विमर्श किया गया।, लोगों ने बैठक के बाद जागरूकता अभियान निकालकर लोगों को सूखा नशा से दूर रहने की अपील की है.

इस दौरान लोगों ने स्थानीय पुलिस प्रसाशन पर भी कई तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं, कहा कि पुलिस प्रसाशन की उदासीनता के कारण इलाके में सूखा नशा का प्रचलन बढ़ा है. लोगों ने कहा कि सूखा नशा मुक्त अभियान में सबों को एकजुट होकर पहल करनी पड़ेगी तभी एक सभ्य और नशा मुक्त समाज का स्थापना होगा.

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई