भागलपुर में पप्पू यादव का BJP-RSS पर हमला, मंदिर दान चोरी मामले को लेकर लगाए गंभीर आरोप
रिपोर्ट –शयामानंद सिह भागलपुर

भागलपुर पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव श्रावणी मेला के दौरान सुल्तानगंज में आयोजित एक शिविर का उद्घाटन करने पहुंचे थे कार्यक्रम समाप्त होने के बाद लौटने के क्रम में वे भागलपुर के जीरो माइल पहुंचे, जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की मीडिया से रूबरू होने के बाद वे अपने संसदीय क्षेत्र पूर्णिया के लिए रवाना हो गए।पत्रकारों से बातचीत के दौरान पप्पू यादव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोला उन्होंने हाल ही में सामने आए मंदिर दान की कथित 3000 करोड़ रुपये की चोरी के मामले का जिक्र करते हुए कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।पप्पू यादव ने दावा किया कि इस मामले में जिन दो लोगों के नाम सामने आए हैं, वे वेद भूषण और अरविंद कुमार हैं उन्होंने आरोप लगाया कि इन दोनों के संबंध RSS और BJP से जुड़े हुए हैं और इसी कारण पूरे मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हो रही है उन्होंने कहा कि यदि स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराई जाए तो पूरे मामले की सच्चाई देश के सामने आ जाएगी
सांसद ने आरोप लगाया कि सनातन धर्म के नाम पर राजनीति की जा रही है उन्होंने कहा कि धर्म करोड़ों लोगों की आस्था का विषय है, लेकिन इसे राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि भ्रष्टाचार और बड़े घोटालों पर सरकार की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है पप्पू यादव ने कहा कि यदि मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए दान की सुरक्षा नहीं हो सकती, तो यह बेहद चिंताजनक स्थिति है उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पूरे मामले की पारदर्शी जांच की मांग की।हालांकि, पप्पू यादव द्वारा लगाए गए इन आरोपों पर RSS, BJP या जांच एजेंसियों की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है उनके आरोप राजनीतिक बयान हैं और संबंधित पक्षों की प्रतिक्रिया आना अभी बाकी है!








