‘सिर्फ इंस्टाग्राम पर माफी नहीं, छात्रों पर दर्ज मामले भी वापस लें’ – अभिजीत दीपके
छत्रपति संभाजीनगर। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से छात्रों पर दर्ज मामलों को वापस लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि केवल इंस्टाग्राम पर माफी मांगना पर्याप्त नहीं है, बल्कि पुलिस को निर्देश देकर आंदोलन में शामिल छात्रों के खिलाफ दर्ज सभी मामले भी वापस लिए जाने चाहिए।
अभिजीत दीपके ने कहा कि 20 जुलाई को हुए लाठीचार्ज में कई छात्रों को गंभीर चोटें आईं। उनके अनुसार कुछ छात्रों के सिर में चोट लगी, कई घायल हुए और कुछ के हाथ-पैर तक टूट गए। उन्होंने कहा कि सरकार को पहले उन छात्रों से माफी मांगनी चाहिए, उसके बाद ही माफी की बात पूरी मानी जाएगी।
उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज़ को दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए।
हालांकि, अभिजीत दीपके के इन बयानों पर सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।








