best news portal development company in india

उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप–2026 में कैफ़ी आज़मी स्पोर्ट्स अकादमी का जलवा, 4 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक जीतकर बेटियों ने बढ़ाया जनपद का मान

SHARE:

उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप–2026 में कैफ़ी आज़मी स्पोर्ट्स अकादमी का जलवा, 4 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक जीतकर बेटियों ने बढ़ाया जनपद का मान

फूलपुर (आजमगढ़): लखनऊ के के. डी. सिंह बाबू स्टेडियम स्थित न्यू इंडोर हॉल में 30 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित 42वीं सब-जूनियर, 10वीं कैडेट, 44वीं जूनियर एवं 43वीं सीनियर उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप–2026 में कैफ़ी आज़मी स्पोर्ट्स अकादमी, मिजवाँ की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 गोल्ड मेडल और 4 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अकादमी, मिजवाँ और पूरे आज़मगढ़ जिले का नाम रोशन किया।

गोल्ड मेडल जीतने वाली खिलाड़ी हैं – प्राची यादव, प्रियांशी यादव, चांदनी और अंशिका गौड़।

ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली खिलाड़ी हैं – आंशी यादव, जानवी यादव, खुशी यादव और साक्षी यादव।

इस सफलता पर खिलाड़ियों के अभिभावकों और प्रशिक्षक संजय पाल की भी सराहना की जा रही है, जिनके मार्गदर्शन और निरंतर प्रयासों ने इन खिलाड़ियों को इस मुकाम तक पहुँचाया।

यह उपलब्धि केवल मेडल जीतने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह इस बात का भी प्रमाण है कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियाँ अपने हुनर, मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर अपना भविष्य स्वयं गढ़ रही हैं। खेलों में उनकी बढ़ती भागीदारी समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश है कि यदि सही अवसर और प्रोत्साहन मिले, तो बेटियाँ हर मंच पर सफलता का परचम लहरा सकती हैं।

कैफ़ी आज़मी स्पोर्ट्स अकादमी लगातार क्षेत्र की युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। उम्मीद की जा रही है कि इस तरह की उपलब्धियाँ अन्य बच्चों और अभिभावकों को भी खेलों के प्रति प्रेरित करेंगी तथा आने वाले समय में यही खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगी।

इस शानदार प्रदर्शन पर मिजवाँ वेलफेयर सोसायटी के डिप्टी मैनेजर मनोज कुमार प्रजापति ने सभी मेडल विजेता खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों और प्रशिक्षक संजय पाल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई