best news portal development company in india

NH पर रफ़्तार का कहर, अज्ञात बस ने बाइक सवार को कुचला, बाईक सवार एक युवक की मौत एक महिला और एक मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल, विरोध में सड़क जाम.

SHARE:

सुपौल रिपोर्ट:- अल्ताफ राजा
NH पर रफ़्तार का कहर, अज्ञात बस ने बाइक सवार को कुचला, बाईक सवार एक युवक की मौत एक महिला और एक मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल, विरोध में सड़क जाम.

सुपौल में रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां तेज रफ़्तार बस ने बाईक सवार को कुचल दिया है जिसमे बाईक पर सवार एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है, जबकि बाईक पर सवार एक महिला और एक मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है, यह घटना पिपरा थाना क्षेत्र के पथरा चौक के समीप NH 327 ई पर घटी है..
बताया जा रहा है की तेज रफ़्तार बस ने बाईक सवार को कुचल दिया है, जिसमें बाईक सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है, वहीं बाईक पर सवार एक महिला और एक मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल है जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है, मृतक का नाम मधेपुरा जिले निवासी 25 वर्षीय परवेज आलम बताया जा रहा है.


मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई है, इधर घटना के विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर दिया है..
बताया गया है कि मधेपुरा जिले के सीहपुर गाँव निवासी 25 वर्षीय परवेज आलम अपनी बड़ी साली सुबेदा खातून और उनके 8 वर्षीय पुत्र को लेकर चैनसिंहपट्टी से कटेया माहे जा रहा था, इसी दरम्यान पथरा चौक के समीप सामने से आ रही एक बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चला रहे परवेज आलम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इस घटना में बाईक पर सवार सुबेदा खातून और उनका बेटा 8 वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल नजदीकी सदर अस्पताल सुपौल भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायल महिला और बच्चा को उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज मधेपुरा रेफर कर दिया.


इधर घटना से आक्रोशित लोग मृतक परवेज आलम का शव सड़क पर रखकर सड़क जाम कर दिया, और दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने लगे. मौके पर पहुंची पिपरा पुलिस प्रसाशन लोगों को समझाने बुझाने में जुट गई, जानकारी मिली है की लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम को हटा दिया गया है, करीब एक घंटे रही सड़क जाम से सड़क पर आवाजाही प्रभावित रही, सड़क जाम हटाने के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज घटना की जांच में जुट गई है.

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई