best news portal development company in india

सुपौल में कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद

SHARE:

सुपौल रिपोर्ट:-अल्ताफ राजा
सुपौल में कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद

सुपौल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है…
नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सुपौल पुलिस और उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सदर थाना क्षेत्र में एक कूरियर गोदाम पर छापेमारी कर 6 हजार प्रतिबंधित कफ सिरप की बोतलें बरामद की गई हैं। बरामद सिरप की कीमत करीब 11 लाख 16 हजार रुपयेबताई जा रही है। मामले में एक मेडिकल एजेंसी के संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।दरअसल, मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने सुपौल-किशनपुर मुख्य मार्ग स्थित नगर परिषद वार्ड नंबर-4 के सुकमारपुर में स्थित सेफ एक्सप्रेस कूरियर के गोदाम में छापेमारी की।छापेमारी के दौरान गोदाम से 50 पेटियों में रखी 6 हजार प्रतिबंधित कफ सिरप की बोतलेंबरामद हुईं। पुलिस के मुताबिक, प्रत्येक बोतल की कीमत करीब 186 रुपये है। इस हिसाब से बरामद खेप की अनुमानित कीमत 11 लाख 16 हजार रुपये आंकी गई है।पुलिस के अनुसार, यह खेप सुपौल बस स्टैंड के सामने स्थित न्यू जय गुरु मेडिकल एजेंसी के प्रोपराइटर प्रमोद साह ने उत्तराखंड की श्रीनिवास कंपनी से मंगाई थी।खेप को सेफ एक्सप्रेस कूरियर के जरिए सुपौल भेजा गया था। सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष रामसेवक रावत के नेतृत्व में पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने कूरियर गोदाम पर धावा बोल दिया।


कार्रवाई के दौरान पुलिस ने प्रतिबंधित कफ सिरप की पूरी खेप बरामद कर ली। वहीं, खेप मंगाने वाले मेडिकल एजेंसी संचालक प्रमोद साह को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।सेफ एक्सप्रेस कूरियर के संचालक ओम प्रकाश राय के मुताबिक, कफ सिरप की यह खेप न्यू जय गुरु मेडिकल एजेंसी के प्रोपराइटर प्रमोद साह के नाम से मंगाई गई थी।सदर थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। बरामद कफ सिरप की कीमत करीब 11 लाख 16 हजार रुपये है। मामले की जांच जारी है।वहीं, ड्रग इंस्पेक्टर के मुताबिक, सदर थानाध्यक्ष को प्रतिबंधित कफ सिरप की बड़ी खेप आने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने कूरियर गोदाम में छापेमारी की और 6 हजार बोतल कफ सिरप बरामदकिया।अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस खेप के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और प्रतिबंधित कफ सिरप को कहां सप्लाई किया जाना था। फिलहाल पुलिस ने बरामद कफ सिरप को जब्त कर लिया है और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के बाद अवैध नशे के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई