बलोर नदी में नहाने के दौरान 11 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
लोकेशन पश्चिम चंपारणरिपोर्ट मोहम्मद इम्तियाज
खबर पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से जहां बलोर नदी में नहाने के दौरान 11 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
नरकटियागंज। बखरी पुल के समीप बलोर नदी में मंगलवार को नहाने के दौरान एक 11 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान शिकारपुर थाना क्षेत्र के चमुआ गांव निवासी शंभू मांझी के पुत्र साजन मांझी के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि साजन मांझी अपने दोस्तों के साथ बखरी पुल के पास बलोर नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास नहा रहे अन्य बच्चों ने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। इसके बाद ग्रामीणों ने काफी खोजबीन कर बच्चे को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही शिकारपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची। बच्चे का शव नदी से बाहर निकलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
शिकारपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मृत बच्चे के परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराने को लेकर पुलिस को लिखित आवेदन दिया है। परिजनों की सहमति के बाद शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया और परिवार के लोग शव को लेकर घर चले गए।








