best news portal development company in india

पोखर में नहाने के दौरान 21 वर्षीय युवती की डूबने से मौत, परिवार में पसरा मातम !

SHARE:

पोखर में नहाने के दौरान 21 वर्षीय युवती की डूबने से मौत, परिवार में पसरा मातम

सुपौल रिपोर्ट:-अल्ताफ राजा

सुपौल के मरौना प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बेलही पंचायत के वार्ड संख्या 05 में बुधवार सुबह पोखर में डूबने से 21 वर्षीय युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान स्थानीय निवासी जाकिर हुसैन की पुत्री फातमा खातून के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं गांव में भी मातमी माहौल बना हुआ है।स्थानीय लोगों के अनुसार, फातमा खातून अपने घर के समीप बने पोखर में नहाने गई थी। इसी दौरान वह गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने पोखर में खोजबीन शुरू की। काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों की मदद से युवती के शव को पोखर से बाहर निकाला गया।घटना की सूचना मिलते ही नदी थाना की पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।इधर, घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई