best news portal development company in india

आजमगढ़ में SSP की जनसुनवाई, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

SHARE:

आजमगढ़ में SSP की जनसुनवाई, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

आजमगढ़। पुलिस कार्यालय में मंगलवार, 12 अगस्त को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने जनसुनवाई आयोजित कर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने विभिन्न मामलों से जुड़ी शिकायतें SSP के सामने रखीं।

जनसुनवाई में एएसपी यातायात और क्षेत्राधिकारी सगड़ी समेत पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। शिकायतों को सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों को मामलों की जांच कर निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय सीमा के भीतर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता बरतने और पीड़ितों को प्रभावी राहत उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। अधिकारियों को यह भी स्पष्ट किया गया कि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।

SSP कार्यालय के अनुसार, जनसुनवाई का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के साथ पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय एवं विश्वास कायम करना है।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई