best news portal development company in india

आजमगढ़ सीएम युवा अभियान में प्रदेश में अव्वल, 5745 युवाओं को मिला ऋण

SHARE:

आजमगढ़ सीएम युवा अभियान में प्रदेश में अव्वल, 5745 युवाओं को मिला ऋण

आजमगढ़। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत आजमगढ़ ने प्रदेश में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया है। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार के निरंतर पर्यवेक्षण और अधिकारियों के प्रयासों से जिले में अब तक 5745 युवाओं के आवेदन पर ऋण वितरण किया जा चुका है।

अक्टूबर 2024 से 12 अगस्त 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार आजमगढ़ 5745 ऋण वितरण के साथ प्रदेश में शीर्ष पर है। इसके बाद जौनपुर 5282, कानपुर नगर 4683, वाराणसी 4373 और हरदोई 4293 ऋण वितरण के साथ टॉप-5 में शामिल हैं।

वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले को 2900 का लक्ष्य मिला था, जबकि अब तक 3511 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इनमें से 3213 आवेदन बैंकों को भेजे गए और 1011 इकाइयों को 404.02 लाख रुपये की मार्जिन मनी के साथ ऋण वितरित किया जा चुका है।

योजना के तहत 21 से 40 वर्ष की आयु के शिक्षित युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए 5 लाख रुपये तक का बिना ब्याज और बिना गारंटी ऋण उपलब्ध कराया जाता है। इसके साथ 10 प्रतिशत मार्जिन मनी अनुदान का भी प्रावधान है।

जिलाधिकारी ने कहा कि युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ना प्रशासन की प्राथमिकता है। इच्छुक युवा योजना का लाभ लेने के लिए www.msme.up.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई