best news portal development company in india

आजमगढ़ में 16 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, जेवरात बरामद

SHARE:

आजमगढ़ में 16 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, जेवरात बरामद

आजमगढ़। निजामाबाद पुलिस ने 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे 20 वर्षीय आरोपी अल्तमस अंसारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से किशोरी के घर से ले जाए गए बताए जा रहे जेवरात भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 2 मार्च 2026 को किशोरी के परिजनों ने निजामाबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि अल्तमस अंसारी किशोरी को बहला-फुसलाकर घर के जेवरात के साथ अपने साथ ले गया। बाद में उसके रिश्तेदारों के यहां किशोरी के होने की जानकारी मिली। परिजनों के पहुंचने पर आरोपी द्वारा गाली-गलौज और धमकी देने का भी आरोप लगाया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने 8 अगस्त 2026 को महाराष्ट्र से किशोरी को सकुशल बरामद किया। बयान, साक्ष्यों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई।

13 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक अखिलेश नारायण सिंह टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शेरपुर तिराहे से करीब 10:30 बजे आरोपी अल्तमस अंसारी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक काला बैग बरामद किया। इसमें कमरबंद, एक जोड़ी पायल, 16 पीस मीना, 4 कंगन, मंगलसूत्र, 2 अंगूठी और एक जोड़ी झुमका शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, बरामद जेवरात की पहचान किशोरी के परिजनों ने की।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई