best news portal development company in india

आजमगढ़ में विश्व अंगदान दिवस पर कलेक्ट्रेट परिवार ने किया रक्तदान

SHARE:

आजमगढ़ में विश्व अंगदान दिवस पर कलेक्ट्रेट परिवार ने किया रक्तदान

आजमगढ़। विश्व अंगदान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के मार्गदर्शन में कलेक्ट्रेट परिवार ने मंडलीय चिकित्सालय में स्वैच्छिक रक्तदान कर सेवा और मानवता का संदेश दिया। ओएसडी शिवकुमार विश्वकर्मा और पर्सनल असिस्टेंट संजय कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में अधिकारियों और कर्मचारियों ने रक्तदान किया।

रक्तदान शिविर में कलेक्ट्रेट परिवार के करीब 30 सदस्यों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान रक्तदाताओं ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का बेहतर माध्यम है।

ओएसडी शिवकुमार विश्वकर्मा ने लोगों से रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने और स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति का रक्तदान किसी जरूरतमंद और उसके परिवार के लिए नई उम्मीद बन सकता है।

उन्होंने संदेश देते हुए कहा, “अंगदान महादान है, जीवन का वरदान है। आइए रक्तदान कर किसी के जीवन में खुशहाली लाने का संकल्प लें।”

शिविर में ओएसडी शिवकुमार विश्वकर्मा, PA संजय कुमार कुशवाहा, स्टेनो एडी हेल्थ संतोष यादव, ड्राइवर पंकज मिश्रा, सुनील पांडेय, गनर सूरज कुमार, दिलीप सिंह, अजय सिंह, गार्ड संजय यादव, फोटोग्राफर संजय यादव, बिट्टू कुमार, जयश्री यादव, राजेश्वर यादव, नवनीत यादव और धनंजय सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

विश्व अंगदान दिवस के अवसर पर विभिन्न संस्थाओं और संगठनों से जुड़े लोगों ने भी अंगदान के लिए संकल्प पत्र भरकर जागरूकता का संदेश दिया। कलेक्ट्रेट परिवार की पहल ने सेवा, समर्पण और मानवता का संदेश दिया।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई