best news portal development company in india

फूलपुर तहसील में तार हटाने को लेकर विवाद, लेखपाल ने जनसेवा केंद्र संचालक पर लगाया मारपीट का आरोप!

SHARE:

फूलपुर तहसील में तार हटाने को लेकर विवाद, लेखपाल ने जनसेवा केंद्र संचालक पर लगाया मारपीट का आरोप

आजमगढ़। फूलपुर तहसील परिसर में ट्रक के प्रवेश के दौरान बिजली के तार हटाने को लेकर लेखपाल और जनसेवा केंद्र संचालक के बीच विवाद होने का मामला सामने आया है। लेखपाल सोनू गिरी ने जनसेवा केंद्र संचालक पर गाली-गलौज और मारपीट का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए फूलपुर कोतवाली में तहरीर दी है।

लेखपाल के अनुसार, 15 अगस्त की शाम करीब छह बजे तहसील के मुख्य गेट से एक ट्रक परिसर में प्रवेश कर रहा था। इस दौरान बिजली के तार ट्रक के रास्ते में बाधा बन रहे थे। लेखपाल ने जनसेवा केंद्र संचालक सचिन को तार हटाने के लिए बुलाया, लेकिन उसके मौके पर नहीं पहुंचने पर लेखपाल ने गुमटी के पास जाकर तार हटवाए।

आरोप है कि इसी दौरान सचिन वहां पहुंचा और दोनों के बीच कहासुनी हो गई। लेखपाल ने अभद्रता, गाली-गलौज तथा मारपीट पर आमादा होने का आरोप लगाया। घटना की जानकारी अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

फूलपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस द्वारा प्रकरण की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई