best news portal development company in india

अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने के आरोप में युवक महाराष्ट्र से गिरफ्तार, साइबर सेल ने ऐसे पकड़ा

SHARE:

अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने के आरोप में युवक महाराष्ट्र से गिरफ्तार, साइबर सेल ने ऐसे पकड़ा

आजमगढ़। युवती के अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने के मामले में रौनापार पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने एक वांछित आरोपी को महाराष्ट्र के पालघर जिले के बोइसर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की लोकेशन तकनीकी माध्यम से ट्रेस की गई थी।

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, रौनापार थाना क्षेत्र के हैदराबाद निवासी प्रमोद गोंड पर आरोप है कि उसने 23 वर्षीय युवती से दोस्ती के बाद उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए। आरोप है कि बाद में इन्हें सार्वजनिक करने की धमकी देकर युवती पर दबाव बनाया गया और अंततः फोटो-वीडियो वायरल कर दिए गए।

मामले में 13 जुलाई 2026 को रौनापार थाने में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। प्रकरण की विवेचना निरीक्षक अपराध अशोक कुमार तिवारी द्वारा की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद साइबर सेल की तकनीकी टीम ने उसकी लोकेशन महाराष्ट्र के बोइसर क्षेत्र में चिन्हित की। इसके बाद रौनापार पुलिस और साइबर सेल की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से बोइसर स्थित एक कंपनी से आरोपी प्रमोद गोंड को पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की उम्र 34 वर्ष है। उसे पालघर न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड लेने के बाद 16 अगस्त 2026 को आजमगढ़ लाया गया और न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Leave a Comment

Pelli Poola Jada
best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई