सुपौल में रेलवे पटरी किनारे मिला किशोर का शव,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, जाँच में जुटी पुलिस।
सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत लिटियाही में रेलवे पटरी किनारे एक किशोर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गया है, मृतक की पहचान लिटीयाही निवासी ब्रह्मदेव यादव के 14 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार के रूप में हुई है. इस घटना की जानकारी लोगों को तब हुई जब मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने रेलवे पटरी के पास एक किशोर का शव देखा। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची, परिजनों ने कहा कि सत्यम कुमार कल बुधवार की दोपहर से ही घर से लापता था।

काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका, इसी बीच आज रेलवे पटरी किनारे सत्यम का शव पड़ा देखा तो परिजनों में कोहराम मच गया है.
परिजनों का आरोप है कि कल लिटियाही स्थित सरकारी स्कूल में खेलने के दौरान सत्यम ने एक मधुमखी के खोता में पत्थर मार दिया था, जिसके बाद मधुमखी ने हमला कर दिया, बताया जा रहा है कि मधुमखी ने डंक मारकर एक छात्र को घायल भी कर दिया, जिसके बाद छात्रों ने इसकी शिकायत स्कूल प्रबंधन से कर दी. जिससे सत्यम काफी डर गया था, कहा कि डर के कारण सत्यम स्कूल से भाग गया और घर भी नहीं लौटा, सुबह सबेरे सत्यम की लाश रेलवे पटरी किनारे मिला जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है, परिजनों ने आरोप लगाया कि सत्यम कि हत्या कर किसी ने रेलवे पटरी किनारे उसके शव को रख दिया है. फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज घटना की जांच में जुट गई है. हालांकि मामले को लेकर पूछे जाने पर स्कूल के HM ने बताया कि सत्यम कुमार कई दिनों से स्कूल भी नहीं आया है.
इधर घटना की बाबत पिपरा थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने कहा कि डेड बॉडी बरामद कर पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है आगे कि जांच की जा रही है.








